हरियाणा: बीवी को मायके में छोड़ युवक गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था ये काम, ऐसे खुली पोल

Haryana News: सिरसा में युवक की तीसरी शादी की प्लानिंग का पर्दाफाश, पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग रंगे हाथ पकड़ा, कमरे में हंगामा और मारपीट के बाद मामला पहुंचा पुलिस तक.

ADVERTISEMENT

सिरसा में पत्नी मोनिका ने पति कमलजीत को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा
Representational Image
google news

Haryana News: सिरसा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कमलजीत नाम के एक युवक को उसकी पत्नी मोनिका ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. कमलजीत की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं, और अब वह तीसरी शादी करना चाहता है. इस वजह से उसने अपनी दूसरी पत्नी मोनिका को छोड़ने की बात कही, लेकिन मोनिका तलाक देने को तैयार नहीं है.