12 साल से पत्नी पड़ोसी के साथ बना रही थी संबंध, खूब समझाया लेकिन जब नहीं मानी तो पति ने दी खौफनाक सजा!
Haryana Crime News: हरियाणा के सिरसा जिले में अवैध संबंध के शक ने एक पति ने पत्नी की जान ले ली. इसके बाद फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. पढ़िए वारदात की पूरी खौफनाक कहानी.
ADVERTISEMENT

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Haryana Crime News: हरियाणा के सिरसा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां पड़ोसी से अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बीते 10-12 वर्षों से दांपत्य जीवन में दरार आ गई थी.