लड़की को भगाकर की शादी... फिर उसके भाइयों ने बीच सड़क पर खेला खौफनाक खेल, सोनीपत की ये कहानी जान कांप उठेगा दिल!

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत के भटगांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने युवक और उसके दोस्त पर मिर्ची पाउडर फेंककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमले में एक निर्दोष युवक की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी भाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

Sonipat news
Sonipat news
google news

Sonipat Bhatgaon Murder Case: हरियाणा के सोनीपत जिले के भटगांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां आपसी रंजिश और प्रेम विवाह से नाराज सगे भाइयों ने एक ऐसा खूनी खेल खेला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इस वारदात के समय रात में ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवकों पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने पहले आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और फिर ताबड़तोड़ 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी. इस अंधाधुंध गोलीबारी में बिट्टू नाम के एक बेकसूर युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया.