सोनीपत : 5100 देकर वीडियो कॉल पर कराया था पिता का अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं पर भी नहीं आईं बेटियां, समाज के लोगों ने निभाईं रस्में
Sonipat Shivcharan Ramratan Gupta Funeral: शिवचरण रामरतन गुप्ता की मौत के बाद उनकी तीनों बेटियां तेरहवीं में भी शामिल नहीं हुईं. ऐसे में सोनीपत के लोगों और सामाजिक संस्थाओं ने आगे बढ़कर उनकी अंतिम रस्में पूरी कराईं. गीता मंदिर में हवन-यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इस दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने एक बार फिर रिश्तों और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए.
ADVERTISEMENT

अंतिम संस्कार के बाद अब पिता की तेरहवीं में भी नहीं आईं बेटियां
Sonipat Daughters Video Call Funeral Controversy: हरियाणा के सोनीपत में शिवचरण रामरतन गुप्ता की मौत के बाद उनकी तीनों बेटियां तेरहवीं की रस्म में भी शामिल नहीं हुईं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही बेटियों ने 5,100 रुपये देकर वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता का अंतिम संस्कार करवाया था. अब तेरहवीं के मौके पर भी बेटियों के नहीं पहुंचने के बाद शहर की सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोगों ने सभी जरुरी रस्में निभाई . उन्होंने गीता मंदिर में श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं की रस्म पूरी कराई. इस दौरान हवन-यज्ञ किया गया, लोगों ने तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और शामिल लोगों को प्रसाद बांटा गया.
