पुलिस सामने थी, पिता ने चाकू निकाला और बेटी को गोद डाला, मां और भाई ने पकड़ रखे थे हाथ-पांव, हैरान कर देगा सोनीपत का मामला
सोनीपत के गोहाना में एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी की पुलिस के सामने ही चाकू गोदकर हत्या कर दी. युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर पिता, मां और भाई ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही 23 साल बेटी की दिन-दहाड़े हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात डायल 112 की पुलिस टीम और दुर्गा शक्ति की एक महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुई. पुलिस आरोपियों को समझाने की कोशिश कर रही थी, तभी आवेश में आकर परिवार ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया.