सोनीपत: गेहूं खरीद के पहले दिन ही मंडी पहुंचे विधायक निखिल मदान, अधिकारियों की लगा दी क्लास।

सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने अनाज मंडी का निरीक्षण कर घटिया सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे दोबारा बनवाने के निर्देश दिए. उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कल सुबह तक सभी कमियां दूर करने का अल्टीमेटम दिया है.

ADVERTISEMENT

MLA निखिल मदान
MLA निखिल मदान
google news

हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होते ही सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मंडी में आधी-अधूरी तैयारियों और सड़क निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही को देखकर विधायक का पारा चढ़ गया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.