सोनीपत में मानव तस्करी का खौफनाक खेल! असम से खरीदी गई 15 साल की नाबालिग की मौत, गड्ढे में दफनाया शव

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत के मलिकपुर गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव खेतों के पास महज दो फीट गहरे गड्ढे से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की को करीब ढाई साल पहले असम से कथित तौर पर खरीदकर सोनीपत लाया गया था. बीमारी के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत के बाद आरोपी दंपति ने पुलिस से बचने के लिए शव को रात में गड्ढे में दफना दिया था.

ADVERTISEMENT

Sonipat Human Trafficking Case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
Google CTA

हरियाणा के सोनीपत जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के मलिकपुर गांव में खेतों के पास महज दो फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया एक 15 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है. शव को कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाल लिया था और उसकी गर्दन व हाथ को बुरी तरह नोच लिया था. इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने मानव तस्करी के एक घिनौने और क्रूर खेल की परतें खोलकर रख दी हैं.