सोनीपत: महज 20 सेकंड में मासूम का अपहरण! CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

सोनीपत के व्यस्त रेलवे रोड पर महज 20 सेकंड में एक बच्चे के अपहरण की चौंकाने वाली वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, हालांकि परिजनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया.

ADVERTISEMENT

सोनीपत न्यूज
सोनीपत न्यूज
google news

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है, जो हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चेतावनी है. जिले के सबसे व्यस्ततम 'रेलवे रोड' इलाके में एक मासूम बच्चे का महज 20 सेकंड के भीतर अपहरण कर लिया गया. यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.