12 बार चुनाव लड़ चुके रमेश खत्री अब 'रोड रोलर' से करेंगे विरोधियों का सफाया! सोनीपत मेयर चुनाव के लिए फूंका बिगुल
12 बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके रमेश खत्री अब 'रोड रोलर' चुनाव चिन्ह के साथ सोनीपत मेयर पद के लिए मैदान में उतरे हैं. वह इस भारी-भरकम मशीन के जरिए नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने और जनता को जागरूक करने का दावा कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

रोड रोलर
हरियाणा की राजनीति में अक्सर दिलचस्प नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन सोनीपत नगर निगम के मेयर चुनाव में एक प्रत्याशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 12 बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके रमेश खत्री (नंबरदार) एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. इस बार उनकी पहचान और प्रचार का जरिया बना है- रोड रोलर.