सोनीपत के नाइट क्लब्स पर रेनू भाटिया की बड़ी रेड, लेकिन वहां हुआ कुछ ऐसा कि खाली हाथ लौंटी महिला आयोग की चेयरपर्सन

Night club raid in Sonipat: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सोनीपत में नाइट क्लब्स पर बड़ी रेड की, लेकिन सूचना लीक होने के कारण क्लब खाली मिले. नशे और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बीच यह कार्रवाई चर्चा में है. जानिए क्यों खाली हाथ लौटी टीम और अब क्या होगी अगली कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Sonipat Night Club Raid
Sonipat Night Club Raid
google news

Haryana News: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के आसपास चलने वाले नाइट क्लब्स पर अचानक छापेमारी की. रात के अंधेरे में सिविल ड्रेस (साधारण कपड़ों) में पहुंचीं रेनू भाटिया ने करीब 6 घंटों तक इस इलाके के अलग-अलग क्लबों को खंगाला. हालांकि, रेड की सूचना पहले ही लीक होने के कारण उन्हें कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी.