5100 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर कहा- 'आप ही कर दो पिता का विसर्जन', सोनीपत में वृद्धाश्रम संचालक ने खोली बेटियों की पोल

हरियाणा के सोनीपत स्थित वृद्धाश्रम में 74 वर्षीय बुजुर्ग शिवचरण गुप्ता के निधन के बाद उनकी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं. बेटियों ने समय की कमी का हवाला देकर वृद्धाश्रम संचालक को ही अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने की जिम्मेदारी दे दी. बेटियों ने वीडियो कॉल के जरिए ही पिता को अंतिम विदाई दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

हरियाणा के सोनीपत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने कई लोगों को भावुक कर दिया है. यहां एक वृद्धाश्रम में रह रहे 74 वर्षीय शिवचरण रामरतन गुप्ता का निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनकी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकीं. हालांकि, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पिता के अंतिम दर्शन किए. अब वृद्धाश्रम के संचालक ने बेटियों के साथ हुई पूरी बातचीत शेयर की है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है.