करंट नहीं मर्डर! सोनीपत में मां की मौत का सनसनीखेज खुलासा, क्या प्रेमी के साथ बेटी ने रचा था चक्रव्यूह?

सोनीपत के सेक्टर-15 में 42 वर्षीय रामेश्वरी देवी की संदिग्ध मौत को शुरुआत में हादसा बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ.

ADVERTISEMENT

सोनीपत से आया हैरान करने वाला मामला
सोनीपत से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और पेचीदा क्राइम केस सामने आया है. सेक्टर-15 में 42 साल की महिला रामेश्वरी देवी की मौत को शुरुआत में एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस तफ़तीश के बाद यह मामला सुनियोजित हत्या (मर्डर) में बदल गया है. पुलिस ने इस मामले में महिला के साथ ही किराए के मकान में रहने वाले आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मृतक महिला की बेटी के बयानों ने इस पूरी मर्डर मिस्ट्री को और अधिक उलझा दिया है.