'मेरी मां को घसीट रहा था और फिर...' पड़ोसी महिला ने अवैध संबंध को लेकर टोका तो दिल्ली पुलिस का बर्खास्त जवान बना हैवान, 3 पड़ोसियों को उतारा मौत के घाट

Sonipat Triple Murder: हरियाणा के सोनीपत स्थित टीडीआई के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार रात मौत का ऐसा नंगा नाच हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. आरोपी ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर पति-पत्नी समेत तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है.

ADVERTISEMENT

Sonipat Triple Murder
Sonipat Triple Murder
google news

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीडीआई (TDI) के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार की देर रात एक सनकी शख्स ने मौत का ऐसा तांडव मचाया, जिसे सुनकर पूरे इलाके के लोग सहमे हुए हैं. आरोपी ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर एक पति-पत्नी और एक अन्य महिला समेत तीन लोगों को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया.