Sonipat: घर में धुसा, धारदार हथियार निकाले और तब तक वार करता रहा जब तक तीनों ने दम नहीं तोड़ा दिया, हैरान कर देगा ये मामला
सोनीपत के कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में ब्रह्मप्रकाश नामक सिरफिरे ने धारदार हथियार से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

सोनीपत से आया हैरान कर देने वाला मामला
Sonipat Kundli Triple Murder Case: हरियाणा में सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के टीडीआई (TDI) बीपीएल फ्लैट्स में देर रात एक सिरफिरे शख्स ने तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक ट्रिपल मर्डर के बाद से आसपास के इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. हमलावर ने इस खूनी वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया कि इसके बारे में जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप गई. आरोपी ने एक ही घर में मौजूद पति-पत्नी और एक अन्य महिला पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और उन्हें मौत की नींद सुला दिया.