'चूरमा खिलाकर भेजा था, अब चूरमा खिलाकर ही स्वागत करूंगी'... बेटे सुजीत कलकल के गोल्ड जीतने पर मां की आंखों में छलके आंसू! देखें VIDEO

Sujit Kalkal Asian Games Gold News: एशियन गेम्स 2026 में फ्रीस्टाइल कुश्ती (65 kg) में चरखी दादरी के सुजीत कलकल ने कड़े मुकाबले में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता. 0-2 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 10-9 से जीत दर्ज की. सुजीत की इस बड़ी कामयाबी पर पैतृक गांव इमललोटा में जश्न का माहौल है.

ADVERTISEMENT

 एशियन गेम्स में सुजीत के गोल्ड जीतने पर मां की आंखों में छलके आंसू!
एशियन गेम्स में सुजीत के गोल्ड जीतने पर मां की आंखों में छलके आंसू!
Google CTA

Sujit Kalkal Asian Games Gold News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने अपनी कुश्ती से पूरे देश का दिल जीत लिया है. फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी के गांव इमललोटा निवासी सुजीत कलकल ने ताजिकिस्तान के स्टार रेसलर अब्दुलमजीद कुदीव को रोमांचक मुकाबले में 10-9 से हराकर भारत की झोली में 15वां गोल्ड मेडल डाला. यह इस एशियन गेम्स में कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का पहला गोल्ड मेडल है.