सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, सामने आया वीडियो

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हैं. प्रशासन ने झूला क्षेत्र को बंद कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Surajkund Mela Accident
Surajkund Mela Accident
google news

Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया. इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झूला टूटते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. हादसे के वक्त मौके पर काफी भीड़ मौजूद थी, जिसकी वजह से चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई.