India Pakistan News: सूरतगढ़-सिरसा एयरबेस और S 400 पूरी तरह सुरक्षित, पाकिस्तान के दावे का MEA ने कर दिया खुलासा!

India Pakistan News: भारत-पाक तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली दी. विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि AFS सिरसा और सूरतगढ़ पूरी तरह सुरक्षित हैं. इसके साथ ही उन्होंने S-400 सिस्टम को लेकर भी फैलाए जा रहे झूठ का सच बताया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. बीती रात पाकिस्तान की तरफ से किए गए हर हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. इस बीच विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार सुबह शनिवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को भी बेनकाब कर दिया.