स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का हुआ तलाक, बिना किसी मुआवजे के आपसी सहमति से खत्म हुआ रिश्ता

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा ने हिसार कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक ले लिया है, जिससे उनके बीच लंबे समय से चल रहा विवाद बिना किसी मुआवजे के समाप्त हो गया.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा का वैवाहिक रिश्ता अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. लंबे समय से चल रहे विवाद और कानूनी खींचतान के बाद, दोनों ने हिसार कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक ले लिया है. इस तलाक की सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों के बीच किसी भी तरह के मुआवजे (कंपनसेशन) का लेनदेन नहीं हुआ.