'टेलरिंग सीखने गया था बेटा, और पहुंच गया मुंबई!' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले फूल सिंह के पिता ने बताई पूरी बात

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार फूल सिंह के पिता ने बेटे को लेकर कई बातें बताई हैं. पिता के मुताबिक, फूल सिंह टेलरिंग या पत्थर का काम सीखने की बात कहकर घर से निकला था. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और घटना सामने आने के बाद घर में मातम जैसा माहौल है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Tiger Shroff Firing Update
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में शूटर फूल सिंह के पिता ने बताई असल कहानी!
Google CTA

Tiger Shroff Firing Update: महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक फूल सिंह भी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद 'हरियाणा तक' की टीम आरोपी फूल सिंह के घर पहुंची और उसके पिता से बातचीत की. बेटे की इस करतूत के बारे में जानकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका दर्द साफ झलकता नजर आया. विस्तार से जानिए हमारे फूल सिंह के पिता ने हमारे संवाददाता को क्या-कुछ बताया है.

मजदूर पिता ने बयां किया अपना दर्द और लाचारी

फूल सिंह के पिता ने बताया कि वह खुद मजदूरी करते हैं और विकलांग (हैंडीकैप) श्रेणी से आते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. पिता ने नम आंखों से बताया कि उनका बेटा फूल सिंह टेलर या पत्थर का काम सीखने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि वह किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होकर मुंबई पहुंच जाएगा. पिता के मुताबिक, पिछले एक महीने से घर का माहौल पूरी तरह से बिखर चुका है और अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला सामने आने के बाद परिवार की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नाबालिग होने और पहले के मामलों का जिक्र

पिता ने यह भी दावा किया कि उनका बेटा फूल सिंह अभी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 17 साल 4 महीने के आस-पास है. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बाइक चोरी या अन्य मामलों में पुलिस और प्रशासनिक पचड़ों से उनका सामना हो चुका है. हालांकि, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और पंजाब से जुड़े अन्य संभावित मामलों के बारे में उन्हें कोई सीधी जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें आशंका है कि बेटा किसी गलत संगत के चक्कर में पड़ गया. हालांकि मुंबई पुलिस ने बीते कल किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ बताया कि कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है. 

घर पहुंची पुलिस और बिखरा परिवार

फूल सिंह के पिता ने बताया कि जब इस मामले में पुलिस उनके घर पहुंची, तो पूरा परिवार सन्न रह गया. उनके चार बच्चे हैं, जिनमें फूल सिंह तीसरे नंबर का लड़का है. घर की स्थिति ऐसी है कि उनकी पत्नी भी उनसे अलग दूसरे शहर में रह रही हैं, और परिवार पर लगातार मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है. पुलिस अब इस पूरे मामले में आरोपियों के नेटवर्क और उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी हुई है.

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से गिरफ्तार शूटर रेहान के घर पहुंची पुलिस, 9वीं फेल रिहान और उसके परिवार की पूरी कहानी