'टच किया.. गलत एंगल से फोटो लेने लगे', हरियाणा में मौनी रॉय के साथ स्टेज पर किए गए गंदे इशारे, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

हरियाणा के करनाल में एक इवेंट के दौरान मौनी रॉय के साथ फोटो खिंचवाने के बहाने बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई. जिसका उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया.

ADVERTISEMENT

मौनी रॉय
मौनी रॉय
google news

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ हरियाणा में एक इवेंट के दौरान बेहद शर्मनाक व्यवहार किया गया. मौनी करनाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. वहां कुछ लोगों की हरकतों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि वो उसी वक्त उस इवेंट से बाहर तो गई हीं साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस बदसलूकी का जिक्र करते हुए इस तरह की मानसिकता के लोगों कॉल ऑउट किया है.