Viral Video: 9 साल की मासूम प्रग्नेंट...बच्चे को जन्म देने का दावा! कैथल पुलिस के Fact Check में आया पूरा सच
Kaithal Police Fact Check: सोशल मीडिया पर 9 साल की बच्ची के बच्चे को जन्म देने की खबर वायरल हो रही है. कैथल पुलिस ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है, डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि जिले में ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं है और वायरल वीडियो पुरानी स्पीच से एडिट किया गया है.
ADVERTISEMENT

Kaithal Police Fact Check
Kaithal Police Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा था कि हरियाणा के कैथल में 9 साल की बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इस खबर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी का बयान और एक बच्ची नवजात शिशु के साथ दिखाई दे रही है. हालांकि, अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है.