'हम सरकार बनवाते हैं, लेकिन वाजिब इनाम नहीं मिलता', झुंझुनूं में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राजस्थान के झुंझुनूं में कहा कि वे कई बार सरकार बनवाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें वाजिब इनाम नहीं मिलता. उन्होंने अहीर रेजिमेंट न बनने और राजनीतिक भेदभाव पर भी नाराजगी जताई.
ADVERTISEMENT

Rao Inderjit Singh
Rao Inderjit Singh: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का एक ताजा बयान सुर्खियों में हैं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सोहली गांव में एक कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत सिंह का दर्द एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर छलक पड़ा. उन्होंने कहा कि वे सरकारें तो बनवाते हैं, लेकिन उसके बदले में उन्हें और उनके समर्थकों को जो हक या 'वाजिब इनाम' मिलना चाहिए, वह नहीं मिलता.