जींद में दशहरे पर अनोखा रावण दहन, 50 फुट ऊंचा पुतला हिलाएगा गर्दन और आंखें

हरियाणा के जींद में इस बार दशहरे पर 50 फुट का अनोखा रावण दहन होगा. सनातन धर्म आदर्श किला रामलीला कमेटी ने ऐसा पुतला तैयार करवाया है जो गर्दन हिलाएगा, पलकें झपकाएगा और आवाज़ भी निकालेगा.

ADVERTISEMENT

jind
प्रतीकात्मक तस्वीर
google news

जींद शहर में आज होने वाले दशहरा समारोह में एक बेहद अनोखा और अनूठा रावण दहन देखने को मिलेगा. सनातन धर्म आदर्श किला रामलीला कमेटी ने दर्शकों के लिए एक ऐसे रावण का पुतला तैयार करवाया है जो सिर्फ खड़ा नहीं रहेगा, बल्कि कई हैरतअंगेज गतिविधियां भी करेगा.