Vanshika Karnal CBSE Topper: आंखों में रोशनी नहीं पर सपनों में है जान! करनाल की वंशिका ने CBSE 12वीं में 97.4% लाकर रचा इतिहास
Vanshika Karnal CBSE Topper: करनाल की नेत्रहीन छात्रा वंशिका ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड में 97.4% अंक प्राप्त कर मिसाल कायम की है. मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली वंशिका अब आईएएस (IAS) बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु को दिया और छात्रों को चुनौतियों से न घबराने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

Vanshika Karnal CBSE Topper
Vanshika Karnal CBSE Topper: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में करनाल की एक बेटी ने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो शारीरिक अक्षमता कभी बाधा नहीं बनती. करनाल की रहने वाली वंशिका नेत्रहीन हैं, लेकिन मजबूत इरादों से उन्हें 12वीं की परीक्षा में 97.4% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. वंशिका के पिता एक मजदूर हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से वंशिका ने आसमान छूने की तैयारी कर ली है.