विनेश फोगाट का कसूता कमबैक: मैट पर उतरते ही विरोधियों के छूटे पसीने, पास किया वेट टेस्ट
मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की मैट पर धमाकेदार वापसी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद विनेश फोगाट शनिवार (30 मई) को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने पहुंचीं.
ADVERTISEMENT

भारतीय कुश्ती की धाकड़ खिलाड़ी और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट एक बार फिर कुश्ती के मैदान (मैट) पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. तमाम कानूनी अड़चनों को पार करते हुए विनेश फोगाट शनिवार, 30 मई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचीं, जहां एशियन गेम्स 2026 के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स चल रहे हैं.