'कहने वाले की कोई जुबान नहीं...', बृजभूषण सिंह पर भड़के विनेश फोगाट के ससुर, खोला मोर्चा
विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने बृजभूषण सिंह के 'रायता समेटने' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विनेश के पास सारे सबूत हैं और वह कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं, सिर्फ दोबारा ट्रायल चाहती हैं. नाडा-वाडा से क्लीन चिट मिलने के बाद भी WFI विनेश पर मनमर्जी के कानून थोप रहा है.
ADVERTISEMENT

विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का फैसला वापस लिया. (Photo: Getty)
पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर गरमा गया है. विनेश फोगाट द्वारा गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से जानबूझकर दूर रखने और वेरिफिकेशन न करने देने के आरोपों पर जब बृजभूषण ने तंज कसा, तो अब विनेश के ससुर राजपाल राठी उनके समर्थन में उतर आए हैं. राजपाल राठी ने बृजभूषण को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वे कहने को कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन उनकी कोई जुबान नहीं है और पूरा देश सच्चाई जानता है.