'रखवाली जानवरों की होती है, इंसानों की नहीं'...विनेश फोगाट ने ये सब कहकर किसे बताया जयचंद
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर जुलाना विधायक विनेश फोगाट का अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला. कांग्रेस के 4 विधायकों को नोटिस जारी. जानें विनेश ने किसे कहा 'जयचंद' और क्या है पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर मची कलह अब खुलकर सामने आ गई है. जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने अपनी ही पार्टी के उन विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की या जिनके वोट कैंसिल हुए. विनेश ने सोशल मीडिया पर एक बेहद तीखी पोस्ट साझा करते हुए पार्टी के भीतर मौजूद 'जयचंदों' पर निशाना साधा है.