'पूरा सिस्टम मेरे खिलाफ खड़ा था...' ट्रायल्स में हार के बाद विनेश फोगाट का छलका दर्द

रेसलिंग ट्रायल्स में हार के बाद विनेश फोगाट ने फेडरेशन और सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विनेश ने कहा कि पूरा सिस्टम उनके खिलाफ एकतरफा काम कर रहा था और उन्हें हर पॉइंट के लिए लड़ना पड़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रेसलिंग ट्रायल्स में मिली हार के बाद एक बेहद भावुक और बड़ा बयान दिया है. विनेश का कहना है कि वे अपनी हार से निराश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम, जुडिशरी से लेकर फेडरेशन के लोग तक, उनके खिलाफ एकतरफा खड़ा था. हर एक पॉइंट के लिए उन्हें और उनकी टीम को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी.