विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट, बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना, सरकार से की ये बड़ी मांग!
Mahavir Phogat Statement: महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में अब द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह फोगाट खुलकर सामने आ गए हैं. महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यप्रणाली, ट्रायल प्रक्रिया और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के कथित प्रभाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं. जानिए महावीर फोगाट ने विनेश के समर्थन में क्या कहा और क्यों एक बार फिर कुश्ती फेडरेशन विवादों में है.
ADVERTISEMENT

Mahavir Phogat News
महिला पहलवान विनेश फोगाट द्वारा हाल ही में जारी किए गए वीडियो के बाद अब उनके चाचा और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह फोगाट भी उनके समर्थन में उतर आए हैं. महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और वर्तमान फेडरेशन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विनेश ने जो भी बातें उठाई हैं, वे पूरी तरह सच हैं और कुश्ती के भविष्य के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है.