कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए केवल सिंह ढिल्लो कौन? BJP ने जिन्हें पंजाब में बनाया पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

Punjab BJP New President Keval Singh Dhillon: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लो को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाते है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं वो...

ADVERTISEMENT

कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों?
कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों?
google news

Punjab BJP President Keval Singh Dhillon: बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. इस बदलाव में पंजाब का नाम भी शामिल है. पार्टी ने बरनाला के पूर्व विधायक सरदार केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी के भीतर लंबे समय से पंजाब इकाई की कमान किसी सिख चेहरे को सौंपने की मांग उठ रही थी. हालांकि, पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं.