'बेटी वाले बयान' पर विवाद के बाद रेनू भाटिया की छुट्टी, हरियाणा महिला आयोग की नई बॉस बनीं उषा प्रियदर्शनी, जानें कौन हैं
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कुरुक्षेत्र अस्पताल दौरे के दौरान 'बेटी' पर दिए विवादित बयान के बाद इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सरकार ने आयोग का पुनर्गठन करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी को नया चेयरपर्सन और मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है.
ADVERTISEMENT

Usha Priyadarshini
हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग का दोबारा गठन कर दिया है. कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में हुए विवाद और नर्सिंग स्टाफ के भारी विरोध के बाद रेनू भाटिया ने महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद अब वर्तमान में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.