हिसार एयरपोर्ट पर कौन झूठा? CM सैनी Vs MP जेपी की जुबानी जंग में DGCA का चौंकाने वाला खुलासा
Haryana News: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं. नाम भले ही इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दिया गया हो लेकिन अभी यहां केवल डोमेस्टिक फ्लाइट्स ही उड़ेगी. हालांकि प्रदेश सरकार का प्लान है कि 2030 तक यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू कर दी जाए.
ADVERTISEMENT

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट को लेकर जमकर राजनीति हो रही है.
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं. उसी दिन यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, इस फ्लाइट के लिए तमाम टिकटें भी बुक हो चुकी है. लेकिन इस एयरपोर्ट को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. हिसार से कांग्रेस के संसद जय प्रकाश का कहना है कि ये कोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं बल्कि महज एक एयरोड्रम है. बीजेपी सरकार ने इसको इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्ज देकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है. आगे बढ़ने से पहले अब आप एयरोड्रम और एयरपोर्ट में अंतर समझ लीजिए.