पहलगाम हमले के बाद गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा क्यों दे रहे अपने देशभक्ति का सबूत
Pahalgam Terror Attack: जिस खिलाड़ी ने तिरंगे को ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में दुनिया के सबसे ऊंचे मंच पर लहराया, आज वही देशभक्ति के कटघरे में खड़ा है. नीरज चोपड़ा ने खेल को जोड़ने का जरिया बनाया, लेकिन नफरत ने उसे ही निशाना बना डाला.
ADVERTISEMENT

नीरज चोपड़ा दे रहे देशभक्ति का सबूत
Pahalgam Terror Attack: भारत के सबसे चमकते सितारे, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, आज देश को अपनी देशभक्ति का सबूत देने के लिए मजबूर हैं. जिस खिलाड़ी ने तिरंगे को टोक्यो और वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऊंचा किया, आज वही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नफरत का शिकार बना हुआ है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने एक इंटरनेशनल एथलेटिक्स इवेंट में पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अर्शद नदीम को न्योता दिया.
