पहली कांवड़ ही बन गई आखिरी! 4 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे सचिन और उसके साथी अजय की दर्दनाक मौत
यमुनानगर के रादौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे जींद के दो 21 वर्षीय युवकों, सचिन और अजय को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. चार महीने पहले शादीशुदा सचिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था. घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.
ADVERTISEMENT

yamananagar
कांवड़ यात्रा के बीच हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे जींद जिले के दो युवा कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया. हादसे में दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसर गया है और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
