दिलबाग सिंह कौन हैं? फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या के बाद क्यों चर्चा में आया पूर्व विधायक का नाम? जानिए मृतक से उनका कनेक्शन
Harbhajan Singh Murder News: यमुनानगर के मॉडल टाउन में 60 वर्षीय फाइनेंसर हरभजन सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम पर काला राणा, शुभम पंडित और रोहित गोदारा गैंग ने ली है. पोस्ट में दावा किया गया है कि आईएनएलडी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से करीबी होने के कारण हरभजन सिंह की हत्या की गई है.
ADVERTISEMENT

यमुनानगर में फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या
Yamunanagar Financer Harbhajan Singh Murder News: हरियाणा के यमुनानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में गुरुवार सुबह हुए 60 वर्षीय फाइनेंसर हरभजन सिंह उर्फ जयदा हत्याकांड में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक पोस्ट शेयर कर कुख्यात काला राणा, शुभम पंडित और रोहित गोदारा ग्रुप ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.
