डिलीवरी के लिए अस्पताल गई महिला, डॉक्टरों ने की ऐसी हरकत कि भड़के परिजन

Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान कॉटन पट्टी छोड़ने से बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग.

ADVERTISEMENT

यमुनानगर अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान लापरवाही से पेट में पट्टी छोड़ दी गई, परिजनों ने की न्याय की मांग
Representational Image
google news

Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां डॉक्टर के पास आई एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि मामला सामने आते ही हल्ला मच गया. एक डॉक्टर की वजह से महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और बात इतनी बढ़ गई की जान भी खतरे में चली गई. फिलहाल सही इलाज मिलने के बाद महिला की स्थिति पहले से बेहतर है. मामले खुलते ही महिला के परिजन न्याय की गुहार के लिए लघु सचिवालय पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग करने लगे.