'मुंह मत खुलवाइए...' Gen-Z पर बोले PM मोदी तो भड़के योगेंद्र यादव, दे डाली तीखी चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं और Gen-Z की भाषा शैली को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने तीखा हमला बोला है. योगेंद्र यादव ने पीएम मोदी को सलाह दी कि वे 'मन की बात' के बजाय अब 'युथ की बात' सुनें.
ADVERTISEMENT

Yogendra Yadav statement
युवाओं और Gen-Z द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर सियासी और सामाजिक गलियारों में बहस तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषक और स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने पीएम मोदी के इस बयान पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर युवाओं की मानसिकता को समझने और उन्हें ज्ञान देने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनने की सलाह दी है.
