ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए यूट्यूबर नवांकुर चौधरी...जानिए इनका पाकिस्तान कनेक्शन
Youtuber Nawankur Chaudhary Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में नवांकुर चौधरी चर्चा में, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आए नए सबूतों से बढ़ा संदेह.
ADVERTISEMENT

तस्वीर-यूट्यूबर के इंस्टाग्राम से
Youtuber Nawankur Chaudhary Case: ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) के बाद जब भारत-पाकिस्तान में सीजफायर हुआ तब भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी. इसी कड़ी में कई लोगों को नापा गया है जिसमें हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा(Jyoti Malhotra Case) है जिसपर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. अब ज्योति मल्होत्रा के बाद प्रदेश का एक और यूट्यूबर सुर्खियों में है. इनका नाम नवांकुर चौधरी है और ये यात्री डॉक्टर नाम का यूट्यूब चैनल चलाते है. इनसे जुड़े कुछ ऐसे साक्ष्य मिले है जिससे ये भी शक के घेरे में आ गए है.