गुरुग्राम: मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या से पहले क्या हुआ था? सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी आन्या वत्स को लेकर सामने आया नया दावा

Yuvraj Manchanda murder case update: गुरुग्राम में अडानी रियलिटी के मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पूर्व सहकर्मी आन्या वत्स ने उधारी के पैसे मांगने पर लिव-इन पार्टनर संग मिलकर युवराज की हत्या कर दी. 7 घंटे कार में लाश रखकर घूमने वाली आन्या का फर्जीवाड़ा और ठगी का काला चिट्ठा अब बेनकाब हो गया है.

ADVERTISEMENT

युवराज मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
युवराज मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
Google CTA

Yuvraj Manchanda Murder Case: गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित अडानी रियलिटी कंपनी के मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम बातें सामने आ रही हैं. पुलिस जांच और पूर्व सहकर्मियों के दावों के मुताबिक, इस मामले की मुख्य आरोपी आन्या वत्स पर पहले भी ठगी और धोखाधड़ी से जुड़े आरोप लग चुके हैं. पैसों के विवाद में युवराज की हत्या के आरोपों के बीच अब आन्या से जुड़े पुराने मामलों और उसके कथित लेन-देन की भी जांच की जा रही है.