जोधपुर में नर्स ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब जिंदगी से अलविदा

Jodhpur: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के कैंसर वार्ड में कार्यरत कोटा की एक नर्स ने शुक्रवार शाम 7 बजे अपने कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस थाना शास्त्री नगर के थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह कड़वासरा ने बताया कि नर्स रेणु प्रतिहार कोटा की रहने वाली है. फिलहाल शास्त्री नगर जी 283 में […]

ADVERTISEMENT

जोधपुर में नर्स ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब जिंदगी से अलविदा
जोधपुर में नर्स ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब जिंदगी से अलविदा
Google CTA

Jodhpur: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के कैंसर वार्ड में कार्यरत कोटा की एक नर्स ने शुक्रवार शाम 7 बजे अपने कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस थाना शास्त्री नगर के थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह कड़वासरा ने बताया कि नर्स रेणु प्रतिहार कोटा की रहने वाली है. फिलहाल शास्त्री नगर जी 283 में रह रही थी. पुलिस ने रेणु के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार नर्स के पड़ोस में रहने वाले रामकुमार ने बताया की दरवाजा बजाया तो खोला नहीं तो खिड़की में से देखा तो रेणु पंखे से लटकी हुई थी, जिसे मैंने नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी. शनिवार को कोटा से आए परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला सहकर्मी रामकुमार जांगिड़ पर दर्ज करवाया है.

पुलिस को घटनास्थल पर बेहोशी के इंजेक्शन और दवाई मिली हैं. सहकर्मी रामकुमार ने बताया की रेणु आदतन नशे के इंजेक्शन और नींद की गोलियां भी लेती थी. जानकारी के अनुसार रेणु का तलाक हो रखा था और परिजनों से परेशानी के चलते हर समय तनाव में रहती थी. वहीं एक सप्ताह पहले रामकुमार की पत्नी ने कोटा में रेणु के परिजनों को कॉल करके भला बुरा कहा था, जिससे रेणु और डिप्रेशन में आ गई थी.

घटना के बाद एफएसएल ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. वहीं रेणु के रूम से सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमे लिखा था अब जिंदगी से अलविदा……! वहीं एमडीएम अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ केपी सिंह ने बताया कि रेणु मीणा 13 अप्रैल को अपनी ड्यूटी कर घर गई थी. 14 अप्रेल को उनकी इवनिंग ड्यूटी थी लेकिन वह नहीं आई. बुधवार देर शाम को उनके आत्महत्या करने की जानकारी हमें प्राप्त हुई. कोटा से आए पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है और अब इस मामले की जांच एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ कर रहे हैं.

उदयपुर में बोले राजनाथ- देश में 65% युवा हनुमान जैसे तेजस्वी, अलकायदा और इंफोसिस पर ही ये बात