राजस्थान में मिराज ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड, ब्लैकमनी के मामले को लेकर कई ठिकानों पर छापा!

Income Tax Raid in Rajasthan: राजस्थान मे कारोबारी समूह के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. मंगलवार को राज्य के बड़े औद्योगिक ग्रुप मिराज पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है. इस पूरी कार्रवाई को मुंबई आयकर विभाग ने अंजाम दिया है. इसके साथ ही मिराज ग्रुप के मालिक […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Income Tax Raid in Rajasthan: राजस्थान मे कारोबारी समूह के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. मंगलवार को राज्य के बड़े औद्योगिक ग्रुप मिराज पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है.

इस पूरी कार्रवाई को मुंबई आयकर विभाग ने अंजाम दिया है. इसके साथ ही मिराज ग्रुप के मालिक मदन लाल पालीवाल के घर और दफ्तर पर छापे की कार्यवाही की जा रही है. इसके साथ ही मिराज ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

ग्रुप से जुड़े जयपुर, नाथद्वारा, उदयपुर और अजमेर मुंबई सहित कई ऑफिस में आईडी की रेड की खबर है. सूत्रों के अनुसार ग्रुप में ब्लैकमनी के निवेश को लेकर यह कार्रवाई की गई है. ग्रुप में की ओर से शैल कंपनियों में बड़े पैमाने फर ब्लैकमनी निवेश के मामले को लेकर विभाग ने यह कार्रवाई की है. जिसके लिए आईटी डिपार्टमेंट इन ठिकानों पर टीम के साथ पहुंचा.

यह भी पढ़ेंः जोधपुर में NIA की छापेमारी, हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू के ठिकानों पर चल रही रेड