भारत के चुनाव को प्रभावित करना चाहता है अमेरिका, रूसी विदेश मंत्रालय ने Washnigton Post की उड़ा दी धज्जियां !
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा ने कहा कि अमेरिका भारत के आगामी लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने भारत सरकार पर लगाए धार्मिक आजादी को दबाने की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं दिए हैं और ये आरोप केवल अफवाहों पर आधारित हैं।
ADVERTISEMENT

Russia On Pannu :वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर और भारत पर लगे आरोपों को रूस ने बेबुनियादी बताया है.वॉशिंगटन पोस्ट में भारत पर पन्नु की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया और भारत की सरकार की तुलना तथाकथित के तौर पर की गई थी. आर्टिकल के अंश में रूस समते कई देशों को दमनकारी बताया गया था जिसके बाद रूस की तरफ से कड़ा जवाब आया.