अगर भगवंत मान या सरकार के मंत्रियों पर एक भी आरोप लगता तो मोदी सरकार ईडी-सीबीआई की रोज रेड कराती- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बठिंडा में मेगा रोड शो कर नगर निगम चुनाव में जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में चार साल की भगवंत मान सरकार के काम से लोग खुश हैं और 2027 में उनकी दोबारा वापसी तय है. उन्होंने विपक्षी दलों और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.
ADVERTISEMENT

सीएम भगवंत मान ने पैसा बचाकर फ्री बिजली व 10 लाख का बीमा दिया और अब महिलाओं को हजार रुपए महीना देंगे- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत सिंह मान के साथ बठिंडा में मेगा रोड शो कर नगर निगम चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद किया. रोड शो में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ और उनके चेहरे पर खुशी देखकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार साल के काम से पंजाब की जनता बेहद खुश है. हमें पूरा विश्वास है कि 2027 में भगवंत मान का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है. उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक जितने भी सीएम बने, सब पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन भगंवत मान पर एक पैसे का आरोप नहीं है. अगर भगवंत मान या सरकार के मंत्रियों पर एक भी आरोप लगा होता तो मोदी सरकार रोज ईडी-सीबीआई की रेड कराती. इस अवसर पर ‘‘आप’’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.