पंजाब में ED रेड पर भड़के केजरीवाल-मान, बोले- हिंदू व्यापारियों को परेशान कर रही BJP

पंजाब में हिंदू व्यापारियों के यहां ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए पूरा पंजाब उनके साथ होने की बात कही. मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने भी ईडी के दुरुपयोग और अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अरविंद केजरीवाल.
google news

पंजाब के हिन्दू व्यापारियों के यहां मंगलवार को एक बार फिर ईडी की रेड पड़ने पर आम आदमी पार्टी और उसकी पंजाब सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब सरकार ने व्यापारियों को पंजाब के विकास की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही है. उधर, ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ईडी पार्टी पंजाब के हिन्दू व्यापारियों पर ईडी की रेड कराकर उन्हें तंग कर रही है. उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी घबराए नहीं, पूरा पंजाब आपके साथ खड़ा है. हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे.