फर्जी वीडियो की साजिश बेनकाब, फॉरेंसिक जांच में वो वो वीडियो मुझसे मेल नहीं खाता- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़ आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो पूरी तरह फर्जी है और फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम में से एक भी फ्रेम उनसे मेल नहीं खाता. उन्होंने शुरुआत से ही निष्पक्ष जांच की मांग की थी. मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान.
Google CTA

पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई एक बड़ी साजिश अब पूरी तरह बेनकाब होती नजर आ रही है. जिस वीडियो को लेकर विपक्ष और कुछ राजनीतिक ताकतें लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही थीं, उसी मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले दिन से एक ही बात कहते रहे कि वीडियो पूरी तरह नकली है और इसकी जांच होनी चाहिए.