Anil Agarwal ED Raid: वेदांता की कमान संभालते ही प्रिया अग्रवाल हेब्बर के सामने आई नई चुनौती, जानिए इस नए विवाद की पूरी कहानी?
Vedanta ED Raid: वेदांता फाउंडर अनिल अग्रवाल और उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर एक नए विवाद के केंद्र में हैं. FEMA उल्लंघन मामले में ED की कार्रवाई के बीच वेदांता ग्रुप की उत्तराधिकार योजना, प्रिया अग्रवाल की नई जिम्मेदारियां और अनिल अग्रवाल के कारोबारी साम्राज्य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. जानिए वेदांता, ED जांच, प्रिया अग्रवाल हेब्बर और इस पूरे विवाद की अंदरूनी कहानी.
ADVERTISEMENT

FEMA Case Vedanta
35 हजार करोड़ का साम्राज्य, दुनिया के 'मेटल किंग' की विरासत और अचानक कंधों पर आया कांटों का ताज. वेदांता फाउंडर और देश के अमीर बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल को लेकर विवाद और चर्चाएं खत्म नहीं हो रही हैं. हाल में जो हुआ उसने अनिल अग्रवाल के परिवार, बिजनेस ग्रुप और देश के कॉरपोरेट ग्रुप को हिला दिया है. अनिल अग्रवाल और वेदांता के पीछे ईडी लगी है, रेड चल रही है और निशाने पर कोई और नहीं खुद अनिल अग्रवाल हैं. सवाल उठ रहे हैं कि बीजेपी को करीब 97 करोड़ का चंदा देकर भी क्यों और कैसे ईडी के फंदे में फंस गए अनिल अग्रवाल.