Charchit Chehra: 1200 रुपए उधार लेकर खड़ा किया 3 लाख करोड़ का साम्राज्य...लेकिन आज SEBI के आरोपों ने घेरा, जानिए कौन हैं गोल्ड किंग राजेश मेहता?
Gold King Rajesh Mehta Story: 1200 रुपये उधार लेकर गोल्ड बिजनेस में कदम रखने वाले राजेश मेहता ने कैसे खड़ा किया 3 लाख करोड़ रुपये का साम्राज्य? जानिए राजेश एक्सपोर्ट, गोल्ड किंग राजेश मेहता, वैलकैम्बी रिफाइनरी, LIC निवेश और SEBI के गंभीर आरोपों से जुड़े विवाद की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

देश भर में अभी एक चेहरा कि खूब चर्चा हो रही है, जिसने सोने की चमक से पूरी दुनिया को चकाचौंध कर दिया था. खदान से लेकर हाथ की अंगूठी तक, सोने के हर टुकड़े पर अपनी ब्रैंडिंग कर दी. एक बिजनेसमैन जो गोल्डन मैन कहलाया. 1200 की उधारी से 3 लाख करोड़ की सोने की लंका जैसा साम्राज्य खड़ा करने वाले हैं गोल्ड किंग राजेश मेहता. दुनिया में जब एक आदमी सोने की रिंग खरीदने के लिए हजार बार सोचता है लेकिन राजेश मेहता ने बुद्धि से दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी खड़ी कर दी लेकिन वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता. हर साल 400 टन सोना बेचते-बेचते आज देश के एक और बड़े कॉर्पोरेट फ्रॉड के आरोपों को लेकर कटघरे में खड़े हैं राजेश मेहता. SEBI के एक ऑर्डर ने सोने की लंका को हिलाकर रख दिया है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में आज जानेंगे राजेश मेहता और उनके साम्राज्य की पूरी कहानी.