Charchit Chehra: पढ़ाई छोड़ शुरू की थी एक्टिंग, फिर एक फोन कॉल और सयानी की राजनीति में एंट्री, जानिए कैसे ममता बनर्जी ने जताया था भरोसा!

Sayani Ghosh: टीएमसी सांसद और चर्चित अभिनेत्री-राजनेता सयानी घोष की राजनीतिक यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है. पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली सयानी घोष को ममता बनर्जी के एक फोन कॉल ने राजनीति में ला खड़ा किया. जानिए कैसे टीएमसी की स्टार प्रचारक बनीं सयानी घोष, क्या रहे उनके बड़े विवाद, ममता और अभिषेक बनर्जी से उनके रिश्ते की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

TMC MP Sayani Ghosh
TMC MP Sayani Ghosh
google news

पश्चिम बंगाल में चल रहा उठा-पटक पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. दल-बदल के लिए बैग पैक तैयार लिए बैठीं देश की राजनीति चर्चित चेहरा सयानी घोष की प्रोफाइल लिखते समय ख्याल आया कि एक्टर, डांसर, सिंगर सयानी घोष की राजनीतिक पोरिवोर्तन या खेला होबे पर कौन सा सही बैठेगा. पहला एक गाना उपकार फिल्म का सूझा- कसमे वादे प्यार वफा सब बातें हैं, बातों का क्या... कोई किसी का नहीं ये झूठे, नाते हैं, नातों का क्या. दूसरा गाना जेहन में आया मासूम फिल्म का- तुझसे नाराज नहीं जिन्दगी हैरान हूं मैं. चार दिन की राजनीति में सयानी घोष की राजनीतिक वफादारी की कसमें कितनी कच्ची निकली.