Charchit Chehra: कभी सुष्मिता सेन को बताया था बेटर-हाफ, अब उनके बचाव में क्यों उतरे ललित मोदी? जानिए अधूरी लव स्टोरी की पूरी कहानी
Sushmita-Lalit Relationship: मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन और आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी की चर्चित लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है. जानिए कैसे 2022 में दोनों के रिश्ते ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया, ब्रेकअप की चर्चाओं के बावजूद आज भी क्यों सुष्मिता के बचाव में उतरे ललित मोदी, क्या थी उनकी अधूरी प्रेम कहानी और मिस यूनिवर्स से ओटीटी स्टार बनने तक का पूरा सफर.
ADVERTISEMENT

Sushmita Sen-Lalit Modi Relationship Story
मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन और आईपीएल फाउंडर रहे ललित मोदी की जिंदगी के पन्ने जब-जब खुलते हैं, तो भूचाल मचता है. 2022 में ऐसा लगा कि अपनी-अपनी जिंदगियों में तन्हां सुष्मिता और ललित मोदी एक-दूसरे के साथ आगे की जिंदगी बिताने चले हैं. लेकिन न जानें क्या बात हुई कि दुनिया के लिए वो रिश्ता आगे नहीं बढ़ा. करीब 4 साल से उस रिश्ते के पन्ने पलटे जा रहे हैं. अब फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनो की रिलेशनशिप चर्चा में आई.