Charchit Chehra: कभी मैदान पर गेंदबाजों के लिए बने थे खतरा, अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने यूसुफ पठान! जानिए पूरी कहानी

Charchit Chehra Yusuf Pathan: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए खतरा बने यूसुफ पठान आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. टीएमसी में उनकी भूमिका, बीजेपी में जाने की अटकलें, ममता बनर्जी से रिश्ते और मस्जिद के छोटे कमरे से संसद तक पहुंचने की उनकी प्रेरणादायक कहानी जानिए विस्तार से.

ADVERTISEMENT

Yusuf Pathan News
Yusuf Pathan
google news

चुनावों में हार के बाद तिनका-तिनका बिखर रही है ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस. रोज खबरें आ रही है कि ये गया वो गया. इस आने-जाने के बीच सांसद यूसूफ पठान भी काफी चर्चा में बने हुए है. लोगों को ये जानना है कि युसूफ पठान ममता बनर्जी के एहसान से दबकर पार्टी में बने रहेंगे या गोल्डन फ्यूचर देखकर बीजेपी में चले जाएंगे. एक चर्चा पहले से तेज है कि ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली को मध्यस्थ बनाकर युसूफ पठान से बहरामपुर की लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के लिए कहा ताकि उस सीट पर वो खुद चुनाव लड़ सकें. चर्चा ये भी कि युसूफ ने ममता के लिए सीट खाली करने से मना कर दिया. कितना सच, कितनी अफवाह, कोई नहीं जानता. अब ये नया है कि आज कल में पक्के वाले मुसलमान युसूफ पठान बीजेपी में देखे जा सकते हैं.